फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scholarship

7 फरवरी तक शुल्क प्रतिपूर्ति के फॉर्म अग्रसारित कर सकेंगे संस्थान

Mon, 01 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
scholarship
लखनऊ। शासन ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब संस्थान 7 फरवरी तक इन आवेदनों को अग्रसारित कर सकेंगे। इससे प्रदेश के चार हजार शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 1.45 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में संस्थान स्तर से फॉर्म अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर थी। लेकिन, बड़ी संख्या में संस्थान इस आखिरी तारीख तक आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं कर पाए। इस पर विचार करते हुए समाज कल्याण विभाग ने 27-31 जनवरी तक उन 131 संस्थानों को फॉर्म अग्रसारित करने का मौका दिया था, जो एक भी छात्र का आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 26 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें बताया गया था कि इस आदेश से तो वे संस्थान सजा पा रहे हैं, जिन्होंने 24 अक्तूबर तक कुछ छात्रों के फार्म आगे बढ़ा दिए थे। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें भी एक मौका और मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शासन ने पूरे मामले पर फिर विचार किया। तय किया गया कि जिन छात्रों के ऑनलाइन आवेदन संस्थानों ने स्वीकार तो कर लिए, मगर किन्हीं कारणों से इन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक या क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी या अन्य संबंधित अधिकारी को अग्रसारित नहीं कर सके, उन्हें इसके लिए सप्ताह भर का मौका और दे दिया जाए।

यानी, नए आवेदन तो स्वीकार नहीं किए जाएंगे, मगर संस्थान स्तर पर ऑनलाइन स्वीकृत किए जा चुकेआवेदनों को योजना में शामिल कर लिया जाएगा। फॉर्म अग्रसारित करने के लिए शिक्षण संस्थानों को 1-7 फरवरी तक का समय दिया गया है। छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर अग्रसारित करने का ‘ऑप्शन’ 31 जनवरी की रात 12 बजे के बाद खुल जाएगा।


कोट-
शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन पत्र अग्रसारित करने के लिए सात फरवरी तक का मौका दिया गया है। इससे चार हजार शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 1.45 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
- सुनील कुमार, प्रमुख सचिव समाज कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed