{"_id":"659715e39f053305a50ba19e","slug":"scam-caught-in-salaried-cooperative-society-of-basic-education-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-238115-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेसिक शिक्षा की वेतन भोगी सहकारी समिति में पकड़ा गया घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेसिक शिक्षा की वेतन भोगी सहकारी समिति में पकड़ा गया घपला
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी समिति में बड़ा घपला सामने आया है। समिति के सदस्य बनाने के लिए काटी गईं रसीदों का बैंक में पैसा जमा नहीं कराया गया। इसके अलावा रसीद बुक भी गलत ढंग से जारी करने का आरोप है। इस मामले में समिति के अकाउंटेंट और जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी समिति में वित्तीय अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आने के बाद बैंक के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे। जांच अधिकारी उप महाप्रबंधक कामता प्रसाद को बनाया गया था। जांच में सामने आया कि अधिकृत न होने के बाद भी समिति के अकाउंटेंट रोहित यादव ने बैंक से तीन कैश रसीद बुक संख्या 4232, 4233 व 4234 प्राप्त कर लीं। इन रसीदों का उपयोग चुनाव के दौरान समिति के सदस्य बनाने के लिए किया गया। नियमानुसार सदस्यों से प्राप्त राशि बैंंक में जमा की जानी थी, परंतु यह नहीं किया गया। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रामविलास यादव द्वारा बगैर तथ्यों को संज्ञान में लिए रसीद बुक जारी कर दी। जांच में रसीदों से प्राप्त धनराशि के गबन की संभावना जताई गई। उप महाप्रबंधक द्वारा इसकी शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की गई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रामविलास यादव व समिति के अकाउंटेंट रोहित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
समिति में हुई गड़बड़ी की जांच बैंक के उप महाप्रबंक को सौंपी गई थी। जांच में अनियमितता सामने आई है। उप महाप्रबंधक की ओर से इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। अभी यह सामने नहीं आया है कि कितनी राशि का दुरुपयोग किया गया है। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक-जिला सहकारी बैंक