{"_id":"61ba469461e68c5f1438e162","slug":"save-the-water-jhansi-news-jhs21102420","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की भागीदारी से करें पानी की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की भागीदारी से करें पानी की बचत
विज्ञापन
झांसी। अटल भूजल योजना के अंतर्गत जलशक्ति मंत्रालय के उपसचिव विवेक चौधरी और उनकी टीम ने बबीना ब्लाक के ग्राम ढिकौली का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जनसमुदाय की भागीदारी से पानी की बचत का प्लान बनाकर आने वाले कल के लिए पानी को सुरक्षित कर सकते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अंधाधुंध पानी के प्रयोग से धरातल में पानी कम हो रहा है। इसलिए यदि अभी से पानी की बचत के बारे में प्लान बनाकर काम किया जाएगा तो आने वाले समय में हमें पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह सब जनसमुदाय की भागदारी से ही संभव होगा। उन्होंने गांव में पानी कर बचत का प्लान बनाने के लिए गांव का भ्रमण किया। प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों ने गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया। पर्यावरण विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने जल उपभोक्ता समितियों और जल सहेलियों से जल सुरक्षा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
इस मौके पर जल गुणवत्ता विशेषज्ञ सीबी शुक्ला, स्टेट नोडल ऑफीसर अनुपम श्रीवास्तव, सीनियर जियोफिजिस्ट महमूद हसन जैदी, भूमि जल बोर्ड के तपन पंत, एक्सपर्ट उर्वशी अस्थाना, अखिलेश पांडेय, राजेश पांडेय, जिला नोडल अधिकारी आकाशदीप, डा संजय सिंह, इंद्रसेन वर्मा, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या है अटल भूजल योजना
अटल भूजल योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को बढ़ाना है। योजना के अंतर्गत जन सहभागिता से कार्य होंगे। गांवों में पानी की कमी न हो, इसलिए गांवों का अलग - अलग प्लान तैयार करके वहां पानी की कमी के कारणों और पानी के प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। जिले के 31 गांवों में योजना लागू की गई है।