फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son-in-law in custody on suspicion of murder of father-in-law, police close to disclosure

Jhansi Murder: ससुर की हत्या के शक में दामाद को हिरासत में, पुलिस बोली-खुलासे के बिल्कुल करीब

Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को जाहर की पत्नी भूूमा देवी ने रक्सा थाने पहुंचकर मृतक के हाथ में बंधी राखी और कद-काठी के मुताबिक उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई।

विज्ञापन
Son-in-law in custody on suspicion of murder of father-in-law, police close to disclosure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झांसी के रक्सा के बाजना गांव में सिर कटी लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस हत्या के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पुलिस को मृतक के छोटे दामाद पर शक है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


बाजना गांव में डीपीएस स्कूल के सामने पहाड़ी पर चार सितंबर को सिर कटी लाश बरामद हुई थी। बुधवार को मृतक की पहचान शिवपुरी के भायवन गांव निवासी जाहर सिंह लोधी (51) के रूप में उसके बेटे ने की थी। लेकिन शिनाख्त पुख्ता करने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी एवं बहन को बुलवाया था। बृहस्पतिवार को जाहर की पत्नी भूूमा देवी ने रक्सा थाने पहुंचकर मृतक के हाथ में बंधी राखी और कद-काठी के मुताबिक उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई।
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों से पूछताछ में मालूम चला कि जाहर सिंह 28 अगस्त को अपने छोटे दामाद विजय हिंद के बुलावे पर रक्सा आया था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। बुधवार को विजय भी मृतक की शिनाख्त करने के लिए रक्सा थाने पहुंचा था। उसके बयान के बाद से ही पुलिस को उस पर शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह तक्कर का कहना है अभी हत्या की सटीक वजह मालूम नहीं चली है। परिजनों के अलावा गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
शिनाख्त होने के बाद बृहस्पतिवार को जाहर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। काफी पुराना शव हो जाने की वजह से परिजन शव को शिवपुरी लेकर नहीं गए। उन्होंने झांसी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed