फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarav ke nase me nadi me duvne se machuyare ki mot

शराब के नशे में नदी में डूबने से मछुआरे की मौत

Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
sarav ke nase me nadi me duvne se machuyare ki mot
शराब के नशे में डूबने से मछुआरे की मौत
विज्ञापन

झांसी। शराब के नशे में मछली मारने के लिए पहुंज नदी में उतरे एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई। उसका शव देररात नदी के किनारे से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक उन्नाव बालाजी (मप्र) निवासी सुनील रायकवार 30 तीन-चार दिन पहले मछली मारने के लिए पहुंच नदी में गया था। उस दौरान बारिश होने से अंगुरी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से नदी भी बढ़ी हुई थी। शराब के नशे के चलते वह असंतुलित होकर नदी में गिर पड़ा। डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर, सुनील के घर न पहुंचने पर उसकी पत्नी गुमशुदगी लेकर बड़ागांव थाने पहुंच गई। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की, तब नदी के पास ही उसकी साइकिल मिल गई। पुलिस का कहना है कि साइकिल में उसका टिफिन भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या की बात फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed