फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarandra nagar park 70 lack rupees made

70 लाख रुपये से संवरेंगे सारंध्रा नगर के पार्क

Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sarandra nagar park 70 lack rupees made
झांसी। बुधवार को मंडलायुक्त के निर्देश पर झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने महानगर के सारंध्रा नगर आवासीय कॉलोनी स्थित तीनों पार्कों का निरीक्षण किया। 70 लाख रुपये की लागत से पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जेडीए उपाध्यक्ष ने बच्चों को पार्क में लगाए गए झूलों और ओपन जिम का इस्तेमाल करते हुए देखा। उन्होंने बच्चों से बात की। बच्चों से पूछा कि पार्क में झूले व खेलने के अन्य सामान कैसे लगे। बच्चों ने बताया कि खेलकूद के लिए जो सामान लगाया गए हैं, वह हमें बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि सारंध्रा आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन तीन पार्कों में से दो पार्क बड़े हैं, उनमें फुटपाथ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, समरसेबल, आरसीसी बेंच, हेज, शोभादार पेड़, पार्क में घास लगाए जाने का कार्य, बाउंड्रीवॉल, गेट के साथ पार्क की रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना है। कॉलोनी के छोटे पार्क में फुटपाथ, बेंच, बाउंड्रीवॉल के अलावा ग्रिल की रंगाई-पुताई का कार्य किया जाना है। उन्होंने कॉलोनी के निवासियों से पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षा में सहयोग देने को कहा। पार्क के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed