{"_id":"5e0f95958ebc3e87b0707448","slug":"sanjay-verma-driver-did-not-get-bail-jhansi-news-jhs156608680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना सोनी हत्याकांड मामले में संजय के चालक को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना सोनी हत्याकांड मामले में संजय के चालक को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
झांसी। महानगर के चर्चित मीना सोनी हत्याकांड मामले में कारोबारी संजय वर्मा के चालक आरोपी योगेश गुप्ता की जमानत अदालत ने खारिज कर दी है। इसके पहले भी आरोपी ने जमानत प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया था, जिसे खारिज किया जा चुका है।
थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने कारोबारी संजय वर्मा, चालक कोतवाली निवासी योगेश गुप्ता, डड़ियापुरा शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को अदालत से जमानत के लिए चालक योगेश गुप्ता ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।
आरोपी योगेश ने बताया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या करने के बाद उसका शव अन्य आरोपियों के सहयोग से कालपी स्थित यमुना नदी में फेंक दिया था। कई माह बीत जाने के बाद आज तक पुलिस मीना सोनी की लाश बरामद नहीं कर सकी। मुख्य आरोपी संजय वर्मा को भी रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अन्य आरोपी वर्तमान में जेल में हैं। वहीं, मीना सोनी की बहन भी पुलिस अधिकारियों से कई बार मिलकर लाश बरामद करने की मांग उठा चुकी है, लेकिन अब तक लाश नहीं मिल सकी।