फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sanitization in school

स्कूलों में बच्चों की सेहत का रहेगा विशेष ख्याल, सैनिटाइजेशन टनल से गुजारा जाएगा

Thu, 28 May 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
sanitization in school
sanitization in school
झांसी। सरकार का आदेश मिलते ही स्कूलों के दरवाजे बच्चों के लिए खोल दिए जाएंगे। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हें सैनिटाइजेशन टनल से गुजारा जाएगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंधनों की तैयारियां तेजी से जारी है। लॉकडाउन के दरम्यान स्कूल बंद होने से पाठ्यक्रम को हुए नुकसान की भरपाई की योजना भी बना ली गई है। इसके लिए छुट्टियों की संख्या कम की जाएगी। साथ ही अन्य गतिविधियां भी नियंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन

गर्मी, सर्दी, त्योहार व रविवार की छुट्टियों के बाद साल में स्कूलों का संचालन 225 दिन होता है। लेकिन, इनमें से लगभग चालीस दिन लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद रहे। इससे पाठ्यक्रम पिछड़ गया है। हालांकि, विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये विद्यार्थियों को हुए इस नुकसान की भरपाई की पूरी कोशिश की, बावजूद ये पूरा नहीं हो पाया है और अब गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गईं हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए विद्यालय प्रबंधनों ने रणनीति तैयार कर ली है। त्योहारों की छुट्टियां कम से कम की जाएंगी। रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इतना नहीं, विद्यालय में होने वाले वार्षिकोत्सव, खेल दिवस जैसी गतिविधियों पर भी लगाम लगाई जाएंगी। विद्यालयों का पूरा फोकस पढ़ाई पर रहेगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के होंगे पूर इंतजाम
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए विद्यालयों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को सैनिटाइजेशन की टनल से गुजरते हुए विद्यालय में प्रवेश करना होगा। सभी विद्यार्थी और शिक्षक अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चों को बैठाया जाएगा। सभी को अपने साथ सेनेटाइजर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में होगी बोर्ड परीक्षा
झांसी। आईसीएसई और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। लॉकडाउन की वजह से परीक्षा न हो पाने की वजह से विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है। लेकिन, परीक्षा के बाद तत्काल कॉपियों की जांच कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
सरकार के आदेश का है इंतजार
झांसी। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ स्कूल खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंतजार तो बस सरकार के आदेश का है। आदेश मिलते ही विधिवत रूप से विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सुरक्षा के हर इंतजाम किए जाएंगे।
सरकार का आदेश मिलते ही तत्काल विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे। छुट्टियों की वजह से पिछड़े हुए पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए अवकाशों की संख्या कम से कम की जाएगी।

- विशाल राय, प्रबंध निदेशक - ब्लू बेल्स स्कूल
लॉकडाउन में छुट्टियों की वजह से पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हालांकि, इसकी भरपाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई, इसका लाभ भी मिला है। लेकिन, स्कूल खुलने के बाद की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्कूल तैयार हैं। स्कूलों में पढ़ाई पर विशेष फोकस रहेगा।
- नीरज खत्री, डायरेक्टर - हंसराज माडर्न पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed