फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sangeeta was suffering from many diseases

Jhansi: कई बीमारियों से पीड़ित थी संगीता, डॉक्टर ने बताए कैंसर के लक्षण, फांसी लगाकर दी जान

Mon, 19 Jun 2023 09:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

चार दिन पहले डॉक्टर ने कैंसर के लक्षण बता दिए। इससे वह सहम गई। रविवार रात उन्होंने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Sangeeta was suffering from many diseases
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत रामकुमार दुबे की पत्नी संगीता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है संगीता कई बीमारियों से पीड़ित थीं। इस वजह से डिप्रेशन में रहती थीं। चार दिन पहले डॉक्टर ने कैंसर के लक्षण बता दिए। इससे वह सहम गई। रविवार रात उन्होंने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी रामकुमार दुबे की पत्नी संगीता दुबे (58) गृहिणी थीं। परिजनों का कहना है उनको स्लिप डिस्क और माइग्रेन की दिक्कत थी। काफी समय से चेस्ट में एक गांठ भी मिली थी। एमआरआई के बाद डॉक्टरों ने कैंसर की आशंका जताई थी। रविवार शाम संगीता अपने छोटी बेटी के साथ घर पर थी। शाम करीब 7 बजे संगीता ने मोनू को दवा लाने भेज दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगा ली। 

विज्ञापन

 

थोड़ी देर बाद बेटी लौटकर आई तो मां फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर मोनू की चीख निकल गई। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। परिजन संगीता को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। संगीता के दो बेटे अमित और विजय है। अमित भी रेलवे में नौकरी करता है। दो बेटियों में शालनी की शादी हो चुकी जबकि मोनू प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। संगीता की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed