फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Samples for mawa, milk, chutney, dirt found at restaurant, notice issued

Jhansi News: मावा, दूध, चटनी के लिए नमूने, रेस्टोरेंट पर मिली गंदगी, नोटिस

Fri, 08 Aug 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Samples for mawa, milk, chutney, dirt found at restaurant, notice issued

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नंदनपुरा स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां से मावा, दूध, चटनी के नमूने लिए। गंदगी मिलने पर नोटिस भी जारी किया। वहीं, एक होटल से भी पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।



जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरवरिया स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, नंदनपुरा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां बहुत अधिक गंदगी मिली। इसे साफ-सफाई करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान मावा, दूध, चटनी, छेना, घी, हल्दी और बर्फी के नमूने भी लिए। इसके बाद टीम ने श्रीनाथ होटल एवं रेस्टोरेंट के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। पनीर के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, टीम ने फूड सेफ्टी मोबाइल लैब वैन के जरिये आल्हाघाट, शिवपुरी रोड में क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करते हुए खाद्य कारोबारियों और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक किया गया। कटे फल-सब्जी न बेचने के लिए ठेले वालों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की किसी भी शिकायत के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 और मोबाइल नंबर 9368414711 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed