{"_id":"297db067080d24c60b9aff90745a0bee","slug":"samart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में अव्वल रहे सत्येंद्र व आसिफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में अव्वल रहे सत्येंद्र व आसिफ
ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए मंगलवार को नगर निगम के तत्वावधान में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके जूनियर वर्ग में सत्येंद्र यादव तथा सीनियर वर्ग में आसिफ बेग प्रथम स्थान पर रहे।
दीनदयाल सभागार में दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में साढ़े तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें ‘आइये हम सब मिलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई की नगरी झासी को स्मार्ट बनाएं’ शीर्षक पर एक हजार शब्दों का निबंध लिखने को दिया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय के सत्येंद्र यादव प्रथम, जनक इंटर कॉलेज के कृष्णकांत द्वितीय व आर्य कन्या इंटर कालेज की मिनी शाक्या तृतीय स्थान पर रहीं।
उन्हें क्रमश: 5,000, 2100 व 1100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, सीनियर वर्ग में आसिफ बेग प्रथम, गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के आशुतोष शर्मा द्वितीय व मोहन नेपाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 10,000, 5,000 व 2100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडलायुक्त के राममोहन राव, जिलाधिकारी अनुराग यादव, महापौर किरण राजू बुक सेलर, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश समेत पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी व नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
स्मार्ट विजन सेंटर शुरू
झांसी। मंगलवार को नगर निगम में स्मार्ट विजन सेंटर का शुभारंभ हुआ। इसमें लोगों को स्मार्ट सिटी से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत जारी गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। यहां लोग स्मार्ट सिटी के संबंध में अपने सुझाव भी दे सकेंगे।