फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sakshi Maharaj big attack SP wants only one caste and communal vote not Hindus

साक्षी महाराज का बड़ा हमला: सपा को हिंदुओं का नहीं, सिर्फ एक जाति और संप्रदाय विशेष का ही वोट चाहिए

Mon, 13 Sep 2021 05:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 05:32 PM IST
सार

ओवैसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक हैदराबादी कहता था कि अयोध्या में एक ईंट तक नहीं रखी जा सकती। अब वहां भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। 

विज्ञापन
Sakshi Maharaj big attack SP wants only one caste and communal vote not Hindus
sakshi maharaj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने झांसी में समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। साक्षी ने कहा कि पिछड़ों की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फूल चढ़ाने तक नहीं गए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक जाति और संप्रदाय विशेष की ही राजनीति करती है। उन्हें हिंदुओ का वोट नहीं चाहिए। 2022 के चुनाव में उन्हें जनता करारा जवाब देगी।

विज्ञापन


झांसी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा और जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों के सम्मान समारोह में शामिल होने आए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पहले जो लोग बोलते थे कि वह मंदिर नहीं जाएंगे। अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। फिर चाहे वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या प्रियंका गांधी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मोदी का भारत है। यह पटेल, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस का भारत है। अब देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर और सीएए कानून लाकर अपने वादे को निभाया है। अब जल्दी देश में दो नए कानून आने वाले हैं। उनका इशारा जनसंख्या कानून को लेकर था। ओवैसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक हैदराबादी कहता था कि अयोध्या में एक ईंट तक नहीं रखी जा सकती। अब वहां भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश 1947 में आजाद जरूर हो गया, लेकिन पिछले 70 सालों से हमें इसका एहसास नहीं हो पाया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जाति या किसी लालच में फंसकर अपना वोट बर्बाद नहीं कर देना। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed