फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sainitaization work slow

कोरोना का बढ़ रहा कहर, सैनिटाइजेशन धीमा

Tue, 30 Jun 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sainitaization work slow
सैनिटाइजर - फोटो : ?????????
झांसी। महानगर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। आए दिन दर्जनभर से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन निगम ने सैनिटाइजेशन का काम धीमा कर दिया है। महानगर में हॉटस्पॉट हुए तमाम इलाकों में अब तक सैनिटाइजेशन के लिए टीम नहीं पहुंची हैं। जबकि नगर निगम के अधिकारी रोज 65 मशीन चलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं सैनिटाइजेशन न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन शुरू होते ही नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया था। एक जून तक नगर निगम की 60 टीमें महानगर में जगह-जगह पहुंचकर सैनिटाइजेशन को अंजाम दे रही थीं। बीच में नगर निगम ने सैनिटाइजेशन को धीमा कर दिया। इस दौरान 30 टीमें जगह-जगह सैनिटाइजेशन करने लगीं। अब भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। महानगर के तमाम इलाकों में अब तक सैनिटाइजेशन नहीं हो सका है। वहीं नगर निगम का दावा है कि अब तक सैनिटाइजेशन पर 17 हजार लीटर पेट्रोल और 2500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड खर्च किया जा चुका है। जबकि लोग सैनिटाइजेशन के लिए निगम के कंट्रोल रूम पर फोन कर रहे हैं। कई पार्षदों ने भी सैनिटाइजेशन नियमित न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

कहते हैं लोग
एक महीने में एक बार ही सैनिटाइजेशन हुआ है। अनलॉक होने के बाद कोई नहीं आया। मोहल्ले के पास ही दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। क्षेत्र में गंदगी भी है। - विनोद अग्रवाल, मेहंदी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से सैनिटाइजेशन हुआ नहीं है। घरों में सैनिटाइजेशन किया ही नहीं गया है। कई बार कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।- अशोक मिश्रा, नारायण धर्मशाला
लॉकडाउन के पहले सैनिटाइजेशन होता था। जब से अनलॉक हुआ है, तब से कोई सैनिटाइजेशन करने नहीं आया। जबकि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।- संध्या शर्मा, गणेश बाजार
सैनिटाइजेशन हो नहीं रहा है। नगर निगम तमाम दावे कर रहा है। हमारे क्षेत्र में कोई नहीं आया। लॉकडाउन के दौरान भी मनमानी हो रही थी।- बाल किशन गुप्ता, परवरान मोहल्ला

रोज 60 टीमें वार्डों में पहुंचकर सैनिटाइजेशन कर रही हैं। वहीं पांच अतिरिक्त टीमें मेडिकल कॉलेज और हॉटस्पॉट एरिया में घूम रही हैं। अगर कहीं सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है, तो दिखवाता हूं। पूरे महानगर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
अरुण गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed