फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahil tops in discus throw and Pawan tops in high jump.

Jhansi News: डिस्कस थ्रो में साहिल और ऊंचीकूद में पवन अव्वल

Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sahil tops in discus throw and Pawan tops in high jump.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भानीदेवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में साहिल और ऊंचीकूद में पवन सरोनिया अव्वल रहे।
सब जूनियर बालक वर्ग के 80 मीटर बाधा दौड़ में अर्पित प्रथम रहे। 400 और 600 मीटर में आनंद ने पहला स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में ओमकार, 800 मीटर में भैरव, 500 मीटर पैदल चाल में आदित्य प्रथम रहे। 110 और 400 मीटर बाधा दौड़ में रोहन ने पहला स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में प्रिंस राजा और ऊंचीकूद में अंकित कुमार प्रथम रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रुबीना, 600 मीटर में अनुष्का, 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रियंका प्रथम रहीं।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में लाली और ऊंचीकूद में मधू प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में स्वदेश और राज यादव, 800 मीटर में सौरभ सिंह, 100 मीटर में शिवा ने पहला स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में अजीत, भाला फेंक में राज यादव और ऊंचीकूद में अरमान राजा प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में माया और रीनू देवी, 800 मीटर में शिवानी, 100 मीटर में रीनू देवी ने पहला स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में श्रद्धा, भाला फेंक में साक्षी यादव और ऊंचीकूद में आफरीन ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में वसुदेवी, 800 मीटर में प्रियंका, 100 मीटर में पलक प्रजापति और रिया राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में रिया, भाला फेंक में राखी और ऊंचीकूद में पलक प्रजापति प्रथम रहीं। इस मौके पर जनपदीय सचिव महेंद्र सिंह, आशीष वर्मा, संदीप सिंह, सुरभि राजा, मिथलेश सिंह, सलमान रजा, महेंद्र चौधरी, अनुराम द्विवेदी, राकेश, इकबाल खनूजा आदि मौजूद रहे। संचालन अजय कुमार सिंह और संजीव त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed