फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahibjado sacrifies proud remember

साहिबजादों की शहादत पर जताया गर्व, याद में नम हुई आंखें

Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sahibjado sacrifies proud remember
झांसी। महानगर में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहादत को लेकर साहिबजादा दिवस मनाया गया। इस मौके पर साहिबजादों की याद में गुरुद्वारों में सबद कीर्तन किया गया। साथ ही सिख समुदाय ने साहिबजादा दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

दरअसल, सिख समुदाय के अंतिम और दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों ने धर्मरक्षा के लिए बलिदान दिया था। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादा अजीत सिंह, जोरावर सिंह, जुझार सिंह और फतेह सिंह ने मुगलों से धर्म को बचाने के लिए जमकर लोहा लिया। साहिबजादा अजीत सिंह और जुझार सिंह मुगलों के साथ युद्ध में शहीद हो गए थे। जबकि, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को वजीर खान ने दीवार में चुनवा दिया था। इसे लेकर सिख समुदाय के लोग 26 दिसंबर को हर साल साहिबजादा दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा सीपरी बाजार, गुरुनानक दरबार झोकनबाग, श्री गुरुसिंह सभा नगरा, श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़िया सभा नगरा में कीर्तन कर साहिबजादों की शहादत को याद किया गया। इसके बाद शाम को सबद का पाठ किया गया। सिख समुदाय ने सीपरी बाजार स्थित गुरुनानक देव चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर केंद्र सरकार से श्रीगुरु गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहादत पर 26 दिसंबर को साहिबजादा दिवस और सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई। हस्ताक्षर अभियान में महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा नेता संजीव ऋंगिऋषि समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर दिलबाग सिंह भुसारी, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, सर्वजीत सिंह कोहली, परमजीत सिंह मन्नी, इंदरपाल सिंह खनूजा, गुरमीत सिंह, तलविंदर सिंह, चनदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह भुसारी, भूपेंद्र सिंह साहनी, संतोष सिंह छावड़ा, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं लोग
श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत और माता गुजरी, गुरु तेगबहादुर की शहीदी ने देश का इतिहास बदल दिया। - प्रभजोत कौर
साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाना ही उनको सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि है। सरकार को इसे राष्ट्रीय दिवस घोषित करना चाहिए। - हरमनप्रीत कौर
साहिबजादों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उनकी शहादत पर सबको गर्व है। उनके बताए रास्ते पर सब चलें। - जसलीन कौर
दसवें धर्मगुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहादत पर फक्र करते हुए उनके बलिदान से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। - गुरुदीप सिंह
देश और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों ने शहादत दी। इस मौके पर केंद्र सरकार को शहीद दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए।- सतनाम सिंह
समाज के हर वर्ग को साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेने की जरुरत है। अपने धर्म और देश की रक्षा हर व्यक्ति का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए। - बाग सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed