फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saffron colored Vande Bharat train will be ready in Jhansi as well

Jhansi News: झांसी में भी तैयार होगी केसरिया रंग की वंदेभारत ट्रेन

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Saffron colored Vande Bharat train will be ready in Jhansi as well
- 2025 तक रेलवे को बनाकर देनी हैं दो ट्रेनें- स्लीपर ट्रेन के लिए तैयार किए जा रहे बोगी फ्रेम
विज्ञापन

बसु जैन

झांसी। झांसी में भी केसरिया वंदेभारत ट्रेन तैयार की जाएगी। रेलवे से 80 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का ऑर्डर मिलने के बाद भारत हैवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड (भेल) ने तैयारी तेज कर दी है। भेल की झांसी यूनिट में बोगी फ्रेम तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन समय से तैयार करने के लिए भेल ने अन्य कंपनियों से भी आवेदन मांगे हैं। भेल को 2025 तक रेलवे को दो ट्रेनें तैयार करके देनी हैं।
हाल ही में रेलवे ने 80 वंदेभारत स्लीपर ट्रेनों को बनाने के लिए भेल के साथ 24 हजार करोड़ रुपये में अनुबंध किया है। इस अनुबंध के मुताबिक भेल को 2029 तक यानी छह साल में सभी वंदेभारत ट्रेनों को तैयार करके रेलवे को सौंपना होगा। वहीं 35 साल तक इनका रखरखाव भी भेल को ही करना होगा। रेलवे से ऑर्डर मिलने के बाद भेल ने काम शुरू कर दिया है। भेल की झांसी यूनिट में बोगी बनाने और कोच की फिनिशिंग का काम होगा। यहां बोगी में पहिये लगाने, एक्सल, ट्रैक्शन मोटर लगाने समेत मेकेनिकल और पेंट के काम होंगे। जबकि बाकी काम टीटीगढ़ वैगन्स लिमिटेड करेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने पिछले दिनों वंदेभारत की नई डिजाइन और रंग जारी किया था। इसमें वंदेभारत को केसरिया रंग में दिखाया गया है। भेल अफसरों के मुताबिक झांसी में नए रंग, नई डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं वाली वंदेभारत तैयार की जाएगी। वहीं भेल ने बोगी फ्रेम बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। ताकि तय समय पर रेलवे को वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की आपूर्ति की जा सके। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार बोगी की भी मांग
भेल को लंबे समय बाद देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन बनाने जैसा बड़ा ऑर्डर मिला है। ऐसे में भेल अफसर इस काम को समय से पूरा करने पर जोर दे रहे हैं। भेल ने वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के लिए तैयार बोगी भी मांगी हैं। बोगी के पहिए और एक्सल को भेल मुहैया कराएगा।

----------------
छह साल में बनाने हैं 1280 कोच
भेल को छह साल में 1280 कोच बनाने हैं। एक वंदेभारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
---------------



वर्जन
वंदेभारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। झांसी यूनिट में बोगी बनाने का काम किया जा रहा है। 2025 तक दो ट्रेनें रेलवे को तैयार करके देनी हैं। काम को तेजी से पूरा करना है। बोगी बनाने और तैयार बोगी की आपूर्ति के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। नई ट्रेन का रंग रेलवे ने केसरिया तय किया है। उसी आधार पर काम होगा।
- दिनेश कुमार परते, महाप्रबंधक (जनसंपर्क), भेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed