फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Safai worker made rules

आउटसोर्स सफाई कर्मियों के लिए बन रही नियमावली

Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Safai worker made rules
नगर निगम में आयोजित सफाई आयोग की बैठक में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल वाल्मिकी के झांसी आगमन पर सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान नगर निगम में हुई बैठक में सफाई मजदूर संघ ने आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कहा। जिस पर सदस्य ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों की तरह आउटसोर्स कर्मियों के लिए नियमावली बन रही है।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय महामंत्री कुंदनलाल नेता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या केे प्रति निगम अधिकारी उदासीन हैं। इस पर आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मिकी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि डेरा बस्ती के परिवारों की जांच कराकर उनको रोजगार मुहैया कराया जाए। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जेडएसओ रविचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष अशोक प्याल, सुभाष माते, किशोरीलाल, नरेश डागौर, प्रकाश चौधरी, रामजीसरन, महेश वाल्मिकी मौजूद रहे। उधर, सफाई कर्मचारी संघ ने सर्किट हाउस में आयोग के सदस्य का स्वागत किया। साथ ही समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। आयोग के सदस्य ने मृतक
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी के घर जाकर सांत्वना दी। इस दौरान केशव वाल्मिकी, धीरज चंडारिया, संजय चौहान, संजय भारती मौजूद रहे। उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के चंद्रभान वाल्मिकी, रवि कुमार, सुनील कुमार, भारत सिंह ने भी आयोग के सदस्य का स्वागत किया। वहीं पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के दीपक वाल्मिकी, बिहारीलाल, हेमलता वर्मा ने भी आयोग के सदस्य श्यामलाल वाल्मीकि का स्वागत कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed