{"_id":"61349e3fda30d471474702ec","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-attack-on-bsp-said-party-speaks-communal-of-ram-devotee-harassed-of-people-under-an-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति का बीएसपी पर हमला: राम को मानने वालों को बोलती थी सांप्रदायिक, एक एक्ट के तहत लोगों का हुआ उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति का बीएसपी पर हमला: राम को मानने वालों को बोलती थी सांप्रदायिक, एक एक्ट के तहत लोगों का हुआ उत्पीड़न
Sun, 05 Sep 2021 04:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 05 Sep 2021 04:08 PM IST
सार
बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बारे में कहा कि बीएसपी सतीश चंद्र मिश्रा को आगे कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। कोरोना काल में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के लिए जमीन पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वही पार्टी है जिसकी सरकार में एक एक्ट के तहत लोगों का उत्पीड़न करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की समर्पण निधि पर बसपा को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बसपा प्रभु श्रीराम को मानने वालों को सांप्रदायिक और मनुवादी बोलती थी।
विज्ञापन
बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बारे में कहा कि बीएसपी सतीश चंद्र मिश्रा को आगे कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। कोरोना काल में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के लिए जमीन पर काम कर रहे थे। जबकि, विपक्षी पार्टियों के नेता, उनके कार्यकर्ता घरों में दुबके हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तो पार्टी ने बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ा था, तब 300 से ज्यादा सीटें आई थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।
विज्ञापन
ओवैसी के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो हैदराबाद में अच्छे हैं। जिनकी मानसिकता भारत से हटकर हो, वो उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने आते हैं तो जनता करारा जवाब देगी।