फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by the failure of Mentha crop, the farmer committed suicide by consuming poison.

मेंथा की फसल खराब होने से दुखी किसान ने जहर खाकर जान दी

Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the failure of Mentha crop, the farmer committed suicide by consuming poison.
झांसी। जालौन के लहचूरा गांव में मेंथा की फसल खराब हो जाने से दुखी किसान ने जहर खाकर जान दे दी। अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लहचूरा निवासी जगत सिंह (48) पुत्र ठाकुर प्रसाद कुशवाहा गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों का कहना है गांव के आसपास कुछ लोग मेंथा की खेती करते हैं। इनको देख जगत सिंह ने भी इस सीजन में करीब साढ़े तीन बीघा खेत में मेंथा लगा दिया। मेंथा लगाने के लिए उसने केसीसी से ऋण भी लिया था। परिजनों का कहना है तेज धूप की वजह से पौध नष्ट हो गई। पौध नष्ट होने के बाद से जगत परेशान रहने लगा। उसने खाना-पीना बंद कर दिया था। खेत पर जाकर गुमशुम बैठा रहता था। रविवार दोपहर भी वह खेत पर बैठा था। शाम को उसके घर लौटने के बाद पत्नी पड़ोस में चली गई। करीब एक घंटे बाद जब पत्नी लौटकर आई तब बिस्तर पर वह अचेत पड़ा था। उसकी हालत खराब देखकर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। परिजन उसका शव लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed