{"_id":"6629ac3a8ef5a8c74d094554","slug":"saddened-by-his-girlfriends-marriage-being-fixed-prd-worker-hanged-himself-in-front-of-his-wife-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-303402-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी पीआरडी कर्मी ने पत्नी के सामने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी पीआरडी कर्मी ने पत्नी के सामने लगाई फांसी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी पीआरडी कर्मी बुधवार रात पत्नी के सामने ही फंदे पर लटक गया। पत्नी के शोर मचाने पर जब तक परिजन उसे नीचे उतारते, उसकी मौत हो चुकी थी। सुसाइड करने से पहले उसने फेसबुक पर स्टेटस भी अपडेट किया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रक्सा थाने के डिकौली गांव निवासी रामबाबू (32) पुत्र आशाराम पीआरडी कर्मी था। विकास भवन में जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में उसकी ड्यूटी थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटकर वह मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने कसोदन गांव चला गया। रात करीब 11:30 बजे लौटकर आया। अपने कमरे में आकर पत्नी संगीता को पानी लाने के लिए बाहर भेज दिया। उसके बाद दरवाजा बंद करके साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। पत्नी ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे। किसी तरह दरवाजा तोड़कर भीतर गए और उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही रक्सा पुलिस पहुंच गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में मां-बाप समेत पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया युवती ने ही रामबाबू को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। युवती की शादी तय हो जाने से रामबाबू परेशान था। उसके भाई संतराम ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
इनसेट
सुसाइड से पहले एक घंटे की थी बात
सुसाइड से पहले रामबाबू ने एक घंटे तक युवती से बात की थी। उसके मोबाइल फोन में भी यह समय दर्ज है। युवती से बात करने के बाद वह लौटकर घर आया और उसके बाद उसने फांसी लगा ली।