फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saddened by fraudulently registering his land, a farmer commits suicide

Jhansi News: धोखे से जमीन नाम कराने से दुखी किसान ने दी जान

Mon, 09 Sep 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Saddened by fraudulently registering his land, a farmer commits suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के केशवपुर में करीब 40 लाख रुपये की जमीन धोखे से किसान से कौड़ी के भाव खरीद ली गई। जब किसान के परिजनों को इसका पता लगा तब कलह छिड़ गई। धोखाधड़ी से किसान भी परेशान रहने लगा। शनिवार को उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
केशवपुर निवासी जयप्रकाश (54) पुत्र करन सिंह के पास करीब चार बीघा जमीन थी। परिजनों का कहना है कि भोजला गांव निवासी एक व्यक्ति ने धोखे से करीब तीन बीघा जमीन जयप्रकाश से अपने नाम करा ली। इसके एवज में जयप्रकाश को महज 40 हजार रुपये दिए गए जबकि जमीन की मौजूदा कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जयप्रकाश अक्सर शराब पीता था। इसी का फायदा उठाकर भोजला निवासी कारोबारी ने शराब के नशे में उससे जमीन का सौदा कर लिया। तीन दिन पहले यह बात परिजनों को मालूम चली। इसके बाद से घर में कलह छिड़ गई। जयप्रकाश भी गमगीन रहने लगा। शनिवार को जयप्रकाश ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। भगवान दास अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका जबकि बेटा मयंक अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed