फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sad husband commits suicide due to wife not returning from her parents' home

Jhansi News: पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी पति ने की खुदकुशी

Thu, 23 May 2024 04:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Sad husband commits suicide due to wife not returning from her parents' home
- चार माह से मायके में रह रही थी पत्नी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले चार माह से मायके में रह रही थी। पति के बुलाने के बाद भी लौटने को राजी नहीं थी। इससे वह दुखी था। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बूढ़ा गांव निवासी अरविंद अहिरवार (27) पुत्र जानकी प्राइवेट काम करता था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी सीपरी बाजार निवासी लक्ष्मी से हुई थी। दंपती को दो बच्चे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद नशे का आदी था। नशा करके अक्सर लक्ष्मी से मारपीट करता था। करीब चार माह पहले अरविंद की हरकतों से तंग आकर लक्ष्मी मायके चली गई। कुछ समय बाद अरविंद ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन, लक्ष्मी वापस ससुराल आने को राजी नहीं थी। इससे अरविंद दुखी रहता था। मंगलवार रात को पिता जानकी एवं मां खाना खाकर छत पर सोने चले गए। अरविंद नीचे कमरे में लेटा था। बुधवार सुबह जब मां इंदरदेवी उसके कमरे में पहुंची तब उसका शव फंदे से लटका दिखा। यह देख मां की चीख निकल गई।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अरविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अरविंद परिवार का इकलौता बेटा था। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed