{"_id":"5a2edc504f1c1b4e718b8967","slug":"sackhand-expresh-nirast","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचखंड एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचखंड एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें लेट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
train jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस एक्सप्रेस निरस्त रही और दिल्ली की तरफ से आने वाली 10 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तुगलकाबाद और पलवल के बीच चल रहा चौथी रेल लाइन डालने का काम पूरा हो गया। मगर, अभी रेल संचालन को सामान्य होने में एक-दो दिन और लगेंगे।
सोमवार को अमृतसर से नांदेड जाने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे नांदेड की तरफ जाने वाले यात्रियों को अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े। इसी तरह अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस तीन, 11123 ग्वालियर बरौनी मेल तीन घंटे, हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, 14623 पातालकोट एक्सप्रेस छह घंटे के अलावा 12122 हज़रत-निज़ामुद्दीन जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस, 12190 हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12191 नई दिल्ली-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 12723 तेलगांना एक्सप्रेस, 12823 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12909 गरीब रथ, 12448/22448 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और 12447/22447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से आईं। ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्रियों को बार-बार पूछताछ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
यह ट्रेनें निरस्त
सोमवार को 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12642 थिूरुकुलर एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 12782 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रही। इस कारण यह ट्रेनें मंगलवार को झांसी से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन
सर्दी बढ़ी, यात्री बेहाल
सर्दी के बढ़ते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ना शुरू हो गई है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ा दी है। ठंड में लोगों को रात खुले में बितानी पड़ रही है। कुछ यात्री परिसर में आग जलाकर समय काटते रहे।
झांसी रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। यात्रियों को चारों दिशाओं की ओर यहां से ट्रेनें सुगमता से मिल जाती हैं। प्रतिदिन झांसी से बीना, भोपाल और इटारसी की ओर 67, ग्वालियर, आगरा व दिल्ली की ओर 67, कानपुर की तरफ 28 व इलाहाबाद की तरफ 12 गाड़ियां उपलब्ध हैं। औसतन झांसी से प्रतिदिन जनरल टिकट पर 18 हजार व आरक्षित टिकट पर पांच यात्री सफर करते हैं।
पूरे बुंदेलखंड से लोग झांसी ट्रेन पकड़ने आते हैं। इतना ही नहीं प्रतिदिन दो से तीन हजार यात्री प्रतिदिन ट्रेन बदलने के लिए यहां उतरते हैं।
दरअसल, आम दिनों में ट्रेनों का संचालन सामान्य बना रहने से भीड़ स्टेशन पर दिखाई नहीं पड़ती है। सर्दी बढ़ने से यात्रियों के सफर मुसीबत भरा बनना शुरू हो गया है। रात में ठंड से बचने के लिए रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, पैसेंजर हॉल, बुकिंग हॉल यात्रियों से भर जाते हैं। इन स्थानों की क्षमता कम होने से सैकड़ों यात्रियों को प्लेटफार्म व रेलवे परिसर में खुले में बैठकर गुजारना पड़ रहा है।