फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saathiya app will solve the doubts of adolescent girls

किशोर-किशोरियों की शंकाओं को हल करेगा साथिया एप

Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saathiya app will solve the doubts of adolescent girls
झांसी। किशोरावस्था में शारीरिक बदलावों के बीच जिज्ञासाओं, शंकाओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरबीएसके के तहत साथिया मोबाइल एप तैयार किया गया है। एप के जरिए उसमें दर्ज नंबरों पर फोन करके सलाह ले सकेंगे। प्ले स्टोर से एप डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

इस एप में किशोर-किशोरियों के लिए छह प्राथमिकताओं पोषाहार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, गैर-संचारी बीमारियां, मानक द्रव्यों का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा को शामिल किया गया है। एप के जरिए 10 से 19 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर तकनीकी रूप से सही जानकारी मिलती हे। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा शंकाओं, जिज्ञासाओं का भी समाधान किया जाता है। महिला अस्पताल की साथिया क्लीनिक की काउंसलर हेमलता ने बताया कि एप में दर्ज नंबर पर फोन करके सलाह ले सकते हैं। क्लीनिक पर भी आकर बात रख सकते हैं। आरबीएसके जिला प्रबंधक डॉ. रामबाबू ने बताया कि साथिया एप के जरिए किशोर-किशोरियां अपनी उन समस्याओं का समाधान पा सकते हैं, जिन्हें वो संकोचवश दूसरों से नहीं कह पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed