{"_id":"6081a4752cb92415e6259bfe","slug":"ruthless-killing-of-a-watchman-by-stone-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः पत्थर से कूचकर चौकीदार की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः पत्थर से कूचकर चौकीदार की निर्मम हत्या
Thu, 22 Apr 2021 09:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:59 PM IST
सार
झांसी जिले के बड़ागांव के पालर गांव में बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की अज्ञात लोगों ने पत्थर से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी जिले के बड़ागांव के पालर गांव में बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार की अज्ञात लोगों ने पत्थर से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या की वजह की पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा पालर निवासी सलीम (60) गांव में आम के बगीचे की रख वाली करता था। बुधवार देर-रात वह घर से निकल गया लेकिन, आज सुबह उसका शव बगीचे के बाहर पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे।
विज्ञापन