फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Run on file for finance

बीमा भुगतान के लिए दौड़ने लगी फाइल

Wed, 13 May 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Run on file for finance
झांसी। नगर निगम में कार्यरत पति की मौत के बाद पेंशन और बीमा के भुगतान को भटक रही महिला सफाईकर्मी की समस्या का अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने बीमा भुगतान के लिए फाइल तलब कर शासन से धन की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम में नियमित महिला सफाईकर्मी रामदेवी बीते 25 साल से सफाईकर्मी पति की मौत के बाद पेंशन और बीमा के भुगतान के भटक रही है। अमर उजाला ने महिला सफाईकर्मी की परेशानी को मंगलवार के अंक में शीर्षक नगर निगम कर्मचारियों की मनमानी के चलते भटक रही महिला सफाईकर्मी के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त ने महिला सफाईकर्मी को बुलाकर बात की। अपर नगर आयुक्त ने मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बीमा भुगतान के लिए पत्र लिखकर धन की मांग करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि महिला सफाईकर्मी को पति की मौत के बाद भविष्य निधि, अर्जित अवकाश और ग्रेच्युटी का भुगतान हो चुका है। 2004 में नगर निगम ने बीमा भुगतान की राशि के लिए पत्र शासन को लिखा था, लेकिन उसे भुगतान भी नहीं मिला। अब दोबारा पत्र लिखकर धन की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

------------
मृतक आश्रितों को मिलने लगी नौकरी
नगर आयुक्त ने मंगलवार से मृतक आश्रितों को नौकरी देने का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को मृतक सफाईकर्मी विनोद कालीचरन की पत्नी मीना, सचिन गुप्ता की पत्नी सोनम समेत दो मृतक आश्रितों को आउटसोर्सिंग पर तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य मृतक आश्रितों की नौकरी को लेकर फाइलें ख्ंागालने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सफाई कर्मी श्यामू की तैनाती बस स्टैंड से नगरा में की गई है। इस पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने हर्ष व्यक्त कर अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर अशोक प्याल, सुरेश ठेकेदार, प्रकाश चौधरी, राकेश करोनिया, हरविजय, शंभू नरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed