फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rules became spectacle...gym trainer selected the division's cricket team

Jhansi News: नियम बने तमाशबीन...जिम ट्रेनर ने चुन डाली मंडल की क्रिकेट टीम

Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rules became spectacle...gym trainer selected the division's cricket team
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया 21 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में, समिति की बजाय क्रिकेट कोच ही हुआ शामिल, जांच कराएगा स्टेडियम प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। कानपुर में 15 से 31 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय टीम की चयन प्रक्रिया (ट्रायल) आयोजित की गई थी। लेकिन, चयन टीम में एक क्रिकेट जिम ट्रेनर के शामिल होने से चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, चयन प्रक्रिया में निर्धारित समिति के कम से कम तीन सदस्य शामिल होने के मानकों का ध्यान भी नहीं रखा गया। इसे लेकर अब हड़कंप मचा हुआ है कि कैसे एक क्रिकेट कोच और जिम ट्रेनर ने टीम का चयन कर डाला। फिलहाल स्टेडियम प्रबंधन मामले की जांच कराने जा रहा है।
मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंडल टीम की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में झांसी, ललितपुर व जालौन के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन्हें मंडल की टीम में शामिल किया गया। लेकिन, इस पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम के कोच के साथ ही यहां मानदेय पर कार्यरत एक जिम ट्रेनर भी मुख्य चयनकर्ता की भूमिका में नजर आए। जबकि नियमानुसार तय चयन समिति के तीन सदस्यों का होना जरूरी है। जिम ट्रेनर इसमें शामिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन

---
ये है चयन का नियम
जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा के अनुसार खेल विभाग के नियमानुसार किसी भी जिला अथवा मंडल स्तर की टीम की चयन प्रक्रिया के दौरान चयन समिति का होना आवश्यक है। इसमें तीन से पांच सदस्यों की समिति का गठन किया जाता है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी, एनआईएस कोच के साथ ही जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधि होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निगम के सफाई सुपरवाइजर के पद पर भी तैनात है जिम ट्रेनर, चल रही जांच
टीम के चयन के दौरान जिम ट्रेनर को चयन समिति में किस अधिकारी ने शामिल किया है। इसका जवाब भी स्टेडियम प्रबंधन के पास नहीं है। इसे लेकर फिलहाल क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि मानदेय पर तैनात जिम ट्रेनर नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर के पद पर भी तैनात है। पूर्व में हुई इसकी शिकायत पर मामले की जांच भी की जा रही है।

---
वर्जन
चयन समिति द्वारा ही टीम का चयन करने का नियम है। मैं शहर से बाहर था। झांसी लौटने पर इस पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही चयन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
-सुरेश बोनकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
--
स्टेडियम प्रबंधन के आदेशों पर ही कार्य करता हूं। ट्रायल के दौरान मैं मैदान पर मौजूद था। इस संबंध में स्टेडियम के आरएसओ आपको पूरी जानकारी देंगे।
-विकास वेंदया, जिम ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed