{"_id":"5df2a6d08ebc3e880d69b798","slug":"ruckus-in-jhansi-strain-jhansi-news-jhs154838151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली के एक इलाके में स्थित धार्मिक स्थल का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद से क्षेत्र में तनाव फैल गया। जानकारी मिलते ही एकत्रित हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। क्षतिग्रस्त हिस्सा बनवाने की बात व कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग माने। घटना के बाद धार्मिक स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहा के पास बुधवार रात एक धार्मिक स्थल के एक हिस्सेे को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे लोगों ने एक हिस्से को क्षतिग्रस्त देखा तो
उनमें आक्रोश पैदा हो गया। खबर मिलते ही इलाके के लोगों ने पहुंचकर नाराजगी जाहिर कर हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलते ही एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। बाद में क्षतिग्रस्त हिस्से को सही कराने व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने धार्मिक स्थल के पास चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।