फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ruckus broke out after fight between paramedical students in Maharani Lakshmibai Medical College Jhansi

Jhansi: एमबीबीएस इंटर्न और पैरामेडिकल छात्रों के बीच मारपीट के बाद बवाल, प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़

Fri, 03 Nov 2023 08:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Nov 2023 08:19 PM IST
सार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्न और पैरामेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद बवाल हो गया। बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Ruckus broke out after fight between paramedical students in Maharani Lakshmibai Medical College Jhansi
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम को एमबीबीएस इंटर्न और पैरामेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद बवाल हो गया। घटना से गुस्साए बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्रों को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


एमबीबीएस इंटर्न के छात्रों ने दो दिन पहले भी बीएससी नर्सिंग के प्रति वर्ष के एक छात्रा के साथ वर्ल्ड वॉर में मारपीट कर दी थी। इस मामले में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया था। शुक्रवार को प्राचार्य ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपना पक्ष रखने के बाद जब बीएससी इंटर के छात्र वापस पैरामेडिकल कॉलेज स्थित अपने हॉस्टल जा रहे थे, तभी एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड्स के साथ भी मारपीट की गई। बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने फोन कर इसकी सूचना अपने साथियों को दी। 100 से अधिक पैरामेडिकल छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। साथियों के साथ ही मारपीट से आक्रोशित छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अपने साथ रोड और डंडे लेकर आए थे। फिर, उन्होंने खिड़कियों के कांच, दरवाजे, सोफा, कुर्सी और लोहे के जंगले तोड़ने शुरू कर दिए। सूचना पर पीएसी समेत चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस पर पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र धरने पर बैठ गए। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। अभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस के अफसर के बीच बैठक चल रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की शिनाख्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed