फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTE: Applications received from 950 children, allotment of schools through lottery today

आरटीई : 950 बच्चों के आए आवेदन, आज लॉटरी से स्कूलों का आवंटन

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
RTE: Applications received from 950 children, allotment of schools through lottery today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रथम चरण में 950 आवेदन आए हैं। आज मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 27 दिसंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। सरकार इन निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में हर माह निर्धारित रुपये देती है। बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को इन निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन

नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रथम चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए। कुल 950 बच्चों ने आवेदन किया। 20 से 23 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन किया गया। अब 24 दिसंबर को ऑनलाइन लॉटरी से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
निजी विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में 950 आवेदन आए हैं। मंगलवार को लॉटरी पद्धति से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। 27 दिसंबर को चयनित बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed