फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rpf in action to catch e ticket brokers

ई टिकट दलालों को पकड़ने के लिए दौड़ी आरपीएफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
rpf in action to catch e ticket brokers
लॉकडाउन में राजधानी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही ई टिकट बनाने वाले अवैध दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ डिटेक्टिव विंग ने चित्रा चौराहा व इलाइट पर स्थित साइबर कैफे की जांच की। जांच में सब ठीक पाया गया। लॉकडाउन के चलते अधिकांश दुकानें बंद पाई गईं। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। लॉकडाउन में दूसरे शहरों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए 12 मई से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, जो अब 30 जून तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों में भी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जा रही है। इन ट्रेनों में यात्री सात दिन तक का अग्रिम टिकट बुक करा सकते हैं। पहले दिन ही 12 मई की शाम में आईआरसीटीसी की साइट खुलते ही 54 हजार यात्रियों ने महज छह घंटे के अंदर टिकट बुक कराए थे। चूंकि, अधिकांश यात्री ऑनलाइन टिकट नहीं बना पाते हैं, इस कारण लोगों को आईआरसीटीसी के एजेंट का सहारा लेना पड़ता है। इनमें ही कुछ एजेंट व अनाधिकृत लोग दूसरे की आईडी पर ई टिकट बनाना शुरू कर देते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है। ई टिकट के अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिए आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ डिटेक्टिव विंग ने चित्रा चौराहा स्थित बालाजी टूर एंड ट्रैवल्स व इलाइट चौराहा स्थित रिया कंप्यूटर्स साइबर कैफे की जांच की। यहां लगे कंप्यूटरों की जांच में सब ठीक पाया गया। जांच में पता चला कि साइबर कैफे संचालक फिलहाल ई टिकट नहीं बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed