फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF beats up young man who boarded ladies coach, breaks his hand

Jhansi News: महिला कोच में चढ़े युवक को आरपीएफ ने पीटा, हाथ टूटा

Fri, 30 Aug 2024 05:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
RPF beats up young man who boarded ladies coach, breaks his hand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को रेल यात्री के साथ आरपीएफ की बर्बरता का मामला सामने आया है। पुरुष यात्री की गलती यह थी कि वह महिला कोच में चढ़ गया था। स्कॉट करने आए आरपीएफ के जवान ने युवक को पहले ट्रेन से उतारा और फिर थाने लाकर उसे पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। मामला संज्ञान में आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिम्मेदारों की जबावदेही तय नहीं की गई।
महाराजा छत्रसाल-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस से छतरपुर निवासी अंकित शुक्ला ट्रेन से मुंबई जाने के लिए पहुंचा था। जब ट्रेन आई तो उसके जनरल कोचों में काफी भीड़ थी। ऐसे में वह अपने भाई के साथ महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में चढ़ गया। ट्रेन खजुराहो पहुंची तो आरपीएफ के जवान कोच में आए और अंकित को दूसरे कोचों में जाने के लिए कहा। इस पर उनका विवाद हो गया। इसके बाद आरपीएफ के जवान ने अंकित को पकड़ा और आरपीएफ थाने ले आया और पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन

अंकित का आरोप है कि आरपीएफ के जवान ने उसे डंडों से पीटा, जिससे उसका हाथ टूटने के साथ ही नाक व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई हैं। यहां आरपीएफ झांसी के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच अन्य स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यात्री ने कहा, दबाव बनाकर गलत मेडिकल कराने चाहते थे जवान
यात्री अंकित का आरोप है कि जब उसे मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो, ले जाने वाले जवानों ने उस पर इस बात का दबाव बनाया कि वह डॉक्टर से कहे कि गिरने से चोट आई है। उसने डॉक्टर से दबाव में यह कहा तो डॉक्टर ने उसके कपड़े उतरवा कर परीक्षण किया। वहीं, डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि युवक के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, जिसके बाद उसे छतरपुर रेफर कर दिया गया।

यात्री पर दर्ज किया रेलवे एक्ट में मुकदमा
आरपीएफ पोस्ट खजुराहो में यात्री अंकित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, यात्री को थाने से ही छोड़ दिया गया है। अब आरपीएफ जवान के विरुद्ध की जा रही जांच ग्वालियर में 13 सितंबर को की जाएगी। इसमें उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

वर्जन
यात्री से आरपीएफ के जवान के विवाद का मामला सामने आया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद असलम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed