{"_id":"6a972f05e52d33f741084839","slug":"routes-of-seven-trains-diverted-and-four-partially-cancelled-due-to-third-rail-line-work-jhansi-news-c-11-jhs1019-867325-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीसरी रेल लाइन कार्य से सात ट्रेनों के मार्ग बदले, चार आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीसरी रेल लाइन कार्य से सात ट्रेनों के मार्ग बदले, चार आंशिक रद्द
Wed, 02 Sep 2026 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। हडपसर-पुणे-जीसीएमसी तीसरी रेल लाइन में कमीशनिंग कार्य कराए जाएंगे। पुणे और हडपसर यार्ड में सिग्नल प्रणाली व ट्रैक से संबंधित कार्य भी होंगे। इसके चलते 19 सितंबर से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव प्रभावी रहेगा। रेल प्रशासन ने सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इसके अतिरिक्त दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में पुनर्निर्धारण किया गया है। इनमें जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस (11078) 21 सितंबर को बदले मार्ग से चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (12780) 22 सितंबर और तीन अक्तूबर को प्रभावित होगी। पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस (11077) 20 सितंबर को मार्ग बदलकर चलेगी। कोल्हापुर-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12147) 22 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी।
परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें
जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस (11078) 21 सितंबर को मनमाड जंक्शन-इगतपुरी-कल्याण जंक्शन-पनवेल-करजत-लोनावला के रास्ते पुणे जंक्शन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (12780) 22 सितंबर और तीन अक्तूबर को मनमाड जंक्शन-दौंड जंक्शन-कुर्डूवाडी जंक्शन-पंढरपुर के रास्ते पहुंचेगी। पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस (11077) 20 सितंबर को पुणे जंक्शन-लोनावला-करजत-पनवेल-कल्याण जंक्शन-इगतपुरी के रास्ते मनमाड जंक्शन पहुंचेगी। कोल्हापुर-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12147) 22 सितंबर को मिरज जंक्शन-कुर्डूवाडी जंक्शन-दौंड जंक्शन-अहिल्यानगर के रास्ते मनमाड जंक्शन पहुंचेगी वहीं, पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस (11077) के प्रस्थान समय में भी बदलाव हुआ है। यह ट्रेन 19 और 23 सितंबर को 30 मिनट विलंब से चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक कार्य पूरा होने के बाद पूर्व की तरह सभी गाड़ियां निर्धारित समय से चलेंगी।