{"_id":"592b2cc54f1c1bdf15bdad61","slug":"roja-kept-and-worship-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा रखा और की इबादत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा रखा और की इबादत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
ramzan
- फोटो : demo
झांसी।
पाक रमजान माह के पहला रोजा रखने को लेकर मुस्लिम परिवारों में बेहद उत्साह रहा। इतवार को मुस्लिम बहुल बस्तियों में खूब रौनक रही। भीषण गर्मी भी रोजेदारोें का उत्साह कम नहीं कर सकी।
महानगर की समस्त मुस्लिम बहुल बस्ती मेवातीपुरा, ओरछा गेट, सैंयर गेट, मुकरयाना, राई का ताजिया, सराय मुहल्ला आदि में इतवार की रात से पाक रमजान को लेकर चहल - पहल हो गई। पहले दिन सहरी के वक्त नमाज अदा कर अपने रोजे की शुरूआत की। दिन भर रही भीषण गर्मी व तेज धूप भी रोजेदारों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। शाम को इफ्तार के वक्त सभी ने अल्लाह के समक्ष सिर झुकाया और खजूर से रोजा खोला। वहीं रात में नौ बजते ही महानगर के सभी मस्जिदों और कई स्थानों में तराबीह पढ़ी गई। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। महानगर के अलावा दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों के मुस्लिमों ने भी तरावीह पढ़ी।
इधर रमजान को लेकर बिसाती बाजार, ओरछा गेट में के सूत फैनी, सिंवई बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। दुकानदारों के अनुसार शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से आए ग्राहकों ने खूब खरीद दारी की। लोगों ने लोकल दूध फैनी के अलावा पैकिंग में बनारसी सिंवई को ज्यादा तरजीह दी। इसके अलावा ईरानी व मुंबई का खजूर भी पसंद हर बार की तरह आ रहा है।