फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rohtak, Faizabad and Delhi in the semi-finals

रोहतक, फैजाबाद और दिल्ली सेमीफाइनल में

Thu, 03 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। एमडीयू रोहतक, फैजाबाद और दिल्ली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

 
पहला मैच सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर एमडीयू रोहतक और कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल के बीच खेला गया। एमडीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खुशबू के 63 रनों की बदौलत 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊ की टीम नेहा मेहता के अर्द्धशतक के बावजूद निर्धारित ओवरों में 155 रन ही बना सकी। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल मैदान पर दूसरा मैच में बुंदेलखंड और दिल्ली विश्वविद्यालय की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बीयू के सामने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में बीयू की टीम महज 118 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


तीसरा मैच  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और आरएमएलए यूनिवर्सिटी फैजाबाद के बीच हुआ।  चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 141 रन का लक्ष्य फैजाबाद के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैजाबाद की टीम ने छह विकेट से यह मैच जीत लिया। मैच के दौरान एआईयू के डॉ. अशोक सिंह, स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह, शैलेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. सपना सक्सेना, शिवम दुबे, अनुज शुक्ला, शिशिर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधवी ने दिखाया उम्दा खेल
दिल्ली की खिलाड़ी साधवी भदौरिया ने बुधवार को बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। साधवी गार्गी कॉलेज, दिल्ली की कप्तान रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed