फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rod accident woman died

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिला की मौत, सात लोग घायल

Tue, 08 Oct 2019 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
rod accident woman died
ट्रैक्टर पलटने से हुई महिला की मौत - फोटो : MOTH
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिला की मौत, सात लोग घायल
विज्ञापन

दासना(झांसी)। थाना शाहजहांपुर के ग्राम दासना के पास एक ट्रैक्टर ट्राली की स्टेयरिंग फैल हो जाने से ट्रैक्टर खाई में पलटा गया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गयी और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी रतनगढ़ माता मंदिर से जवारे विसर्जत कर लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पीआरबी 391 की मदद से घायलों को उपचार के लिए मोंठ सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को झांसी रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम वकुंवा में जवारे बोए गये थे, जिसमें सोमवार को ग्राम से पांच ट्रैक्टर श्री रामगढ की माता मंदिर जवारे विसर्जित करने गए थे। सायंकाल करीब सात बजे जैसे ही एक ट्रैक्टर ध्वार की माता रोड पर पहुंचा तो वहां पहले से खड़ी ग्राम तालौड निवासी हरभजन की पत्नी शीला उम्र 35 वर्ष ट्रैक्टर में बैठ गईं। ट्रैक्टर जैसे ही दासना की पुलिया के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फैल हो गई और ट्रैक्टर खाई में जा पलटा। जिसमें शीला की मौके पर ही मौत हो गई एवं ग्राम वकुंवा निवासी रूबी पुत्री गौरीदयाल उम्र 14 वर्ष, सुनीता पत्नी मुन्नालाल उम्र 40 वर्ष, रामसिया पत्नी परमानंद उम्र 35 वर्ष, सौरभ पुत्र कामता प्रसाद उम्र 15 वर्ष, अजीत पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 10 वर्ष, हरकुंवर पत्नी स्व नाथूराम उम्र 55 वर्ष, मुन्नी देवी पत्नी सूरज सिंह उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed