फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   robbers went to rob from jhansi

हरियाणा से लूट करने निकले बदमाश आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी में फेल होने पर ओरछा पहुंचे थे

Tue, 14 Jan 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
robbers went to rob from jhansi
झांसी। हरियाणा से लूट करने के लिए निकले बदमाशों ने दिल्ली, आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी में भी वारदात की प्लानिंग की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। लिहाजा शाम को ओरछा पहुंच गए और ड्राइवर को मारकर फार्च्यूनर लूट ली गई। मुरैना जिले में छौंदा बैरियर पर जैसे ही फास्टैग से टोल कटा और मोबाइल पर मैसेज पहुंचा पुलिस को इनकी लोकेशन ट्रेस हो गई और लूटी गई कार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मोहित जाट पर कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात को बदमाशों ने विद्यावती कालेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन विद्यानिधि मिश्रा के ड्राइवर इंद्रमणि तिवारी की हत्या करके फार्च्यूनर लूट ली थी। धार्मिक स्थल ओरछा में हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। ओरछा में इस प्रकार की पहली वारदात थी लिहाजा कोसों तक दहशत फैल गई। पुलिस ने हाईवे पर कई जगह चेकिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सीसीटीवी खंगाले गए मगर स्थिति साफ नहीं हो सकी। रात को विद्यानिधि मिश्र के बेटे मानस मिश्र के मोबाइल पर जब टोल कटने का मैसेज आया तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना। मैसेज था कि मुरैना जिले के छौंदा बैरियर पर टोल कटा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए गाड़ी को बदमाश के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश मोहित जाट हरियाणा में चरखी दादरी का रहने वाला है। जबकि उसका जो साथी फरार हुआ है वह जतिन उर्फ भांजा है जो झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। एसपी निवाड़ी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने लोग दिल्ली, आगरा, मथुरा, ग्वालियर और झांसी में वारदात का प्लान बनाया था लेकिन कामयाब नहीं हुए। उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे लिहाजा ओरछा आ गए। यहां गाड़ी लूट रहे थे तभी चालक ने विरोध किया जिस पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में ठहरने की थी योजना
झांसी। गिरफ्तार बदमाश मोहित की ससुराल मऊरानीपुर की है। उसने तय किया था कि अपने साथी के साथ जाकर वहीं ठहरेंगे। मऊरानीपुर तक जाने के लिए एक कार भी झांसी से किराये पर कर ली थी। जब कार भगवंतपुरा पर एक पेट्रोलपंप पर पहुंची तो वहां पेट्रोल डलवाने को लेकर सेल्समैन से झगड़ा हो गया। विवाद देख किराये की कार का चालक अपनी गाड़ी लेकर वापस झांसी भाग गया। अब इन लोगों ने मऊरानीपुर जाने का फैसला बदल कर ओरछा जाने की योजना बनाई। किराये का ऑटो लेकर ये लोग दोपहर में ओरछा के लिए रवाना हुए तथा तिगैला पर एक होटल पर शराब पी। दोपहर में ओरछा पहुंचे तो पहले ये लोग बेतवा नदी किनारे वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूमते रहे पर यहां पुलिस की चहल कदमी के कारण सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित के पिता झांसी में सेना में रह चुके हैं तैनात
हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहित सिंह जाट ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसकी ससुराल झांसी जिले के मऊरानीपुर है । उसके पिता पहले झांसी में सेना में तैनात रहे हैं, इसलिए उसे इस क्षेत्र की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed