{"_id":"62a70e3cb5f97e3bb3442ab2","slug":"robbers-entered-house-of-petrol-pump-operator-failed-to-rob-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पेट्रोल पंप संचालक के घर में घुसे लुटेरे, फिर पंप तक कार से पैसे लेने पहुंचे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पेट्रोल पंप संचालक के घर में घुसे लुटेरे, फिर पंप तक कार से पैसे लेने पहुंचे, दो गिरफ्तार
Mon, 13 Jun 2022 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Jun 2022 03:45 PM IST
सार
बताया गया है कि वारदात को अंजाम देने वालों से एक बदमाश कारोबारी के यहां काम करता था, जिसे चार-पांच दिन पहले निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में सिविल लाइन स्थित ऊर्जा पेट्रोल पंप के संचालक के घर में बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। संचालक कबीर खन्ना का स्टेशन रोड पर आवास है। बीती रात लूट के इरादे से तीन बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। उनमें से एक के हाथ में तमंचा व दूसरा बदमाश छुरा लिए हुए था। घर में घुसते ही कारोबारी की मां के गले पर चाकू रख दिया और नकदी की मांग की।
विज्ञापन
कारोबारी ने कहा कि वह नकदी घर में नहीं रखता है। पेट्रोल पंप पर ही रखी रहती है। इसके बाद एक बदमाश कारोबारी के साथ उसकी कार में सवार होकर पेट्रोल पंप तक पहुंच गया, लेकिन यहां खतरा भांपकर वह भाग गया। जबकि, दूसरा बदमाश कारोबारी के घर पर उसकी मां को छोड़कर भाग गया। पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई है। दो को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन