{"_id":"41db8c631d0edf8b6bb11776c24d9a89","slug":"roadways-start-smart-juorny-card-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने शुरू की ‘स्मार्ट यात्रा कार्ड’ सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने शुरू की ‘स्मार्ट यात्रा कार्ड’ सेवा
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट यात्रा कार्ड सेवा का शुभारंभ करते हुए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यह कार्ड 30 रुपये की धनराशि अदा कर किसी भी बस अड्डे से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें 100 से लेकर 2,000 रुपये तक का रिचार्ज कराया जा सकता है। एक कार्ड के माध्यम से कई टिकट कटाए जा सकते हैं। साथ ही इससे अन्य खरीदारी भी की जा सकती है। कार्ड की वैद्यता 12 महीने निर्धारित की गई है। कार्ड वापसी पर बैलेंस राशि वापस करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड के जरिये बस अड्डों पर स्थापित वाटर एटीएम से नि:शुल्क पानी भी प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कार्ड को प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। यह कार्ड निगम के बस स्टैंडों पर स्थित काउंटरों से तत्काल प्राप्त किया जा सकता है।
इस मौके पर रोडवेज के सेवा प्रबंधक ए एन मेहता, सहायक संख्या अधिकारी मो. अस्फाक, लेखाकार करीम उल्ला, स्टेशन प्रभारी हिकमत उल्ला, कंपनी के प्रतिनिधि पंकज रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर रोडवेज के सेवा प्रबंधक ए एन मेहता, सहायक संख्या अधिकारी मो. अस्फाक, लेखाकार करीम उल्ला, स्टेशन प्रभारी हिकमत उल्ला, कंपनी के प्रतिनिधि पंकज रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन