फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways made preparations: 147 buses will provide free travel to sisters on Rakshabandhan

रोडवेज ने की तैयारियां : रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क सफर कराएंगी 147 बसें

Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways made preparations: 147 buses will provide free travel to sisters on Rakshabandhan

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जहां प्यार-मोहब्बत से मनाया जाएगा, तो वहीं इस त्योहार पर बहनों को मुफ्त सफर का तोहफा सरकार की ओर से दिया जाएगा। रोडवेज सभी रूटों पर 147 बसों का संचालन करेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रहीं है।

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनके पास जाती है। इनके बीच दूरियां न रहें इसके लिए परिवहन निगम एक बार फिर से प्रमुख मार्ग सहित आसपास रूट पर बसों के संचालन करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इन सभी रूटों पर उपलब्ध बसें तो चलाई ही जाएंगी, साथ ही अतिरिक्त बस संचालित की जाएंगी। बसों का संचालन 8 अगस्त की सुबह से ही हो जाएगा। यहां महिलाओं के लिए बसें नि:शुल्क हो जाएंगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात तक लागू रहेगी। इस सुविधा से वे महिलाएं भी भाइयों के पास जाकर राखी बांध सकेंगी, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए झांसी परिक्षेत्र में भी तैयारी की गई है। महिलाओं को सभी रोडवेज बसों में यह सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन




अभी मुख्यालय से आदेश नहीं आया है लेकिन तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री की ओर से की गयी घोषणा की जानकारी हुई है। झांसी क्षेत्र में जितनी भी बसें हैं, सभी संचालित होगी और इसमें महिलाओं को तय अवधि में मुफ्त सफर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed