{"_id":"62f2b9f5140a80718f5b66d7","slug":"roadways-company-free-yatra-jhansi-news-jhs226471476","type":"story","status":"publish","title_hn":"raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर सिटी बसों में फ्री यात्रा करने का बहनों को मिला तोहफा, दो दिन मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर सिटी बसों में फ्री यात्रा करने का बहनों को मिला तोहफा, दो दिन मिलेगी सुविधा
Wed, 10 Aug 2022 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:18 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी सहित 14 शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ एवं बरेली में संचालित सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों में दो दिन महिलाएं निशुल्क सफर कर सकती हैं।
विज्ञापन
बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सभी बसों में दो दिन 48 घंटे मुफ्त यात्रा का उपहार देने के बाद अब सिटी बसों में भी फ्री सफर करने की घोषणा की गई है। इससे महानगर में संचालित सभी 15 ई-बसों में दो दिनों तक महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी सहित 14 शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ एवं बरेली में संचालित सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों में दो दिन महिलाएं निशुल्क सफर कर सकती हैं। महिलाएं 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक नि:शुल्क सफर कर सकती हैं।
हालांकि इलेक्ट्रिक सिटी बसें 11 और 12 अगस्त को सुबह छह बजे से रात दस बजे तक ही संचालित की जाती हैं। सफर के दौरान महिलाओं को टिकट दिया जाएगा, लेकिन टिकट का किराया शून्य होगा। इसके लिए लिए टिकट मशीन में शून्य किराये की फीडिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
इस वर्ष दो दिन मिलेगी यह सुविधा
उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन माताओं और बहनों को 24 घंटे मुफ्त बस सेवा का उपहार देती है, लेकिन इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माताओं और बहनों को दो दिन फ्री में बस सेवा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पिछले साल भी लाखों की संख्या में महिलाओं और बहनों ने इस सेवा का लाभ लिया था।
मुख्यालय के आदेश पर परिवहन निगम की सभी बसों में इस बार रक्षाबंधन पर बहनों और माताओं को 48 घंटे फ्री सफर का तोहफा दिया जा रहा है, इसमें सिटी बसें भी शामिल हैं। 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
- संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज