फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways buses will be equipped with CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी रोडवेज की बसें

Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be equipped with CCTV cameras
झांसी। रोडवेज मुख्यालय स्तर से यात्रियों के सफर को सुरक्षित रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महानगर में चलने वाली सिटी बसों की तर्ज पर ही अब जल्द ही रोडवेज की बसों को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। रोडवेज की तैयारी है कि सबसे पहले रात में चलने वाली बसों में सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन आदि लगाए जाएं।
विज्ञापन

झांसी डिपो में 140 रोडवेज बसें हैं। जिनमें तकरीबन 80 से 90 रोडवेज बसों का उरई, कानपुर, लखनऊ, आगरा, ललितपुर और दिल्ली आदि रूटों पर प्रतिदिन संचालन किया जाता है। एआरएम प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार यात्रियों के सफर को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही रात्रिकालीन चलने वाली रोडवेज की बसों को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। जिसका कमांड सेंटर डिपो कार्यालय से लिंक किया जाएगा। साथ ही बसों में फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन आदि लगाए जाएंगे। इसके बाद टिकटों से हेरफेर करने वाले परिचालकों पर भी नजर रखी जा सकेगी। बताया कि प्रयोग के तौर पर यह उपकरण अभी लखनऊ रीजन की चार बसों में लगाए गए हैं। परीक्षण में यह सभी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed