फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways bus started from Samthar to Kanpur, joy among villagers

Jhansi News: समथर से कानपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज बस, ग्रामीणों में हर्ष

Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus started from Samthar to Kanpur, joy among villagers

विज्ञापन
लोहागढ़। विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के प्रयास से रविवार को रोडवेज की बस का संचालन ग्रामीण अंचल से प्रारंभ हो गया है। परिवहन निगम की बस चलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। विगत दिनों ग्राम लोहागढ़ निवासी यशपाल सिंह, आरएम झांसी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने विधान परिषद सभापति से मुलाकात कर ग्रामीणों की आवागमन की समस्या से अवगत कराया था। इस पर उन्होंने ग्रामीण अंचल से होकर शीघ्र ही रोडवेज बस चलवाने का आश्वासन दिया था। रविवार को समथर से कानपुर वाया लोहागढ़, कोंच एक रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया। यह रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे समथर से कानपुर के लिए प्रस्थान करेगी और शाम 4:00 बजे कानपुर से समथर के लिए इसी रूट से वापस चलेगी। ग्रामीण क्षेत्र से और भी बसें चलवाए जाने की मांग पर आरएम झांसी संतोष कुमार ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही एक मिनी रोडवेज बस समथर से कोंच वाया लोहागढ़ चलवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed