{"_id":"64149f50a406491898096ea6","slug":"roadways-bribery-game-will-be-investigated-from-the-headquarters-jhansi-news-jhs240884646-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज : रिश्वत के खेल की मुख्यालय से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज : रिश्वत के खेल की मुख्यालय से होगी जांच
विज्ञापन
झांसी। परिवहन निगम में चालक-परिचालकों के मनपसंद मार्गों पर ड्यूटी लगाने को लिए जा रहे रुपयों का ऑडियो वायरल होने की जांच मुख्यालय से की जाएगी। रिश्वत के इस खेल में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला में शुक्रवार को ‘रोडवेज बस के चालक और परिचालक को पैसे लेकर दिया जाता मनपसंद रूट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इससे विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। अब इसकी सत्यता की जांच के लिए चालक-परिचालक और टाइम कीपरों से पूछताछ की जाएगी।
परिवहन निगम में रोजाना 100 बसों का संचालन किया जाता है, इनको 450 चालक-परिचालक संचालित करते हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि ज्यादातर चालक-परिचालक लंबे रूटों पर चलना पसंद करते हैं। इससे उनकी तनख्वाह ज्यादा बनती है। साथ ही बसों में माल की ढुलाई में उनकी ऊपरी कमाई भी हो जाती है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि यह रूट ऐसे चालक-परिचालकों को ऐसे ही नहीं मिल जाते हैं, इसके लिए उन्हें जेब ढीली करनी पड़ती है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। इस बात की सच्चाई जानने के लिए मुख्यालय द्वारा जवाब-तलब किया जाएगा। इस संबंध में एआरएम घनिष्टयानंद ने बताया कि सभी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी।