फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads dug up for pipeline not repaired; deep cuts cause injuries to passersby.

Jhansi News: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें नहीं हुईं दुरुस्त, गहरे कट से राहगीर चोटिल

Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads dug up for pipeline not repaired; deep cuts cause injuries to passersby.
ललितपुर। अमृत योजना-2 के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं शहर की सड़कों पर जगह-जगह गहरे कट राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। तीन-चार महीने से लोग इन कटों से परेशान होकर गुजर रहे हैं। बाइक सवार कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि पीछे बैठे लोगों के मोबाइल गिरकर टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। एंबुलेंस और अन्य वाहनों से मरीजों को भी इन रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। पेश है प्रमुख सड़कों का हाल...
विज्ञापन

---------------------
दूर से नहीं दिखता कट, अचानक गिर रहे वाहन सवार
इलाइट से राजघाट रोड पर कुछ दूरी चलने के बाद श्मशान घाट वाली गली के सामने मुख्य सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइपलाइन पड़ने के बाद भी सड़क का गहरा कट नहीं भरा गया। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को दूर से यह कट दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई बार वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बाइक पर पीछे बैठे लोगों के मोबाइल भी गिरकर टूटने की शिकायतें हैं। एंबुलेंस और अन्य वाहनों से मरीजों को भी इस रास्ते से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

----------------
ढलान पर गहरा कट, दोपहिया वाहन सवार परेशान
शहर के रावरपुरा में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क पर भी महीनों से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर ढलान होने के कारण दूर से आ रहे वाहन चालकों को गहरा कट दिखाई नहीं देता। इससे कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बाइक पर बैठी महिलाओं को भी यहां से निकलने में अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी उठानी पड़ रही परेशानी
रावरपुरा में मुरलीधर मंदिर के सामने और मंदिर की ओर जाने वाली गली में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों और कट की मरम्मत नहीं कराई गई। सावन के पूरे महीने श्रद्धालुओं को ऊबड़-खाबड़ सड़क और गहरे कट से होकर मंदिर जाना पड़ा। इस दौरान कई लोग इन कटों के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
-----------------------
मोड़ पर गहरा कट, बड़े वाहनों को भी दिक्कत

जेल चौराहे पर घुसयाना की ओर जाने वाले मोड़ पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। मोड़ पर गहरा और चौड़ा कट होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मोड़ काटते समय बड़े वाहनों के चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।

---------------------

राजघाट रोड पर श्मशान घाट वाली गली के पास मुख्य सड़क पर गहरा कट होने से काफी परेशानी होती है। दूर से कट दिखाई नहीं देता, जिससे कई बार गिरते-गिरते बचे हैं।

-रोहित साहू, राहगीर
--------------------
शहर में जगह-जगह सड़क खोदाई के बाद गहरे कट छोड़ दिए गए हैं। इससे वाहन चलाते समय कई बार गिरते-गिरते बचे हैं। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।

-संस्कार पाराशर, राहगीर

---------------------

सड़कों पर कट होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को सड़क ठीक कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।

-सोनाली जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed