फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads dug up and abandoned have become life-threatening, officials don't care

Jhansi News: खोदकर छोड़ दी गईं सड़कें हुई जानलेवा, अफसरों को परवाह नहीं

Tue, 06 May 2025 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 06 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Roads dug up and abandoned have become life-threatening, officials don't care
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर पेयजल योजना के तहत बिछाई गई पेयजल योजना की टेस्टिंग के दौरान जगह-जगह सड़कें खोद दी गईं। पाइप लाइन टेस्ट करके उसे मिट्टी से ढंक दिया गया। अब यहां गहरे जानलेवा गड्ढे हो गए, लेकिन अफसरों को इसकी कोई परवाह नहीं। अधिकांश जगहों पर चेतावनी देने वाले बोर्ड भी नदारद हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर आयुर्वेदिक कॉलेज एवं जीआईसी के सामने पाइप लाइन की मरम्मत के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया। मरम्मत कार्य कराने के बाद इसे मिट्टी डालकर भर दिया गया। इस जगह पर खतरनाक तरीके से सड़क ऊपर-नीचे हो गई। यहां खतरे का संकेत देता कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं है। ऐसे में यहां हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही हाल इलाइट चौराहे का है। यहां भी जानलेवा गड्डे हो गए। इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास एवं बस स्टैंड के ठीक सामने मंडी समिति के सामने भी सड़क पर गहरे गड्डे हैं। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल का कहना है कि कुछ जगहों पर उरई डिवीजन की ओर से सड़क खोदी गई है। कार्य पूरा होते ही इनकी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed