फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads are breaking apart due to leakages; the 'pothole-free' campaign has itself ended up in the potholes.

Jhansi News: लीकेज से उखड़ रहीं सड़कें, गड्ढों में समाया हुआ गड्ढामुक्त अभियान

Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Roads are breaking apart due to leakages; the 'pothole-free' campaign has itself ended up in the potholes.
चिरगांव में रामनगर रोड पर भरा पानी
चिरगांव। कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के चलते सड़कें बदहाल हो रही हैं। चिरगांव से गुरसरांय जाने वाले राजमार्ग-42 पर भरत मंदिर के आगे जगह-जगह सड़क कट गई है। वहीं, पुरानी पीडब्ल्यूडी कोठी के सामने नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सीसी सड़क पर भरा रहता है।
विज्ञापन

रामनगर रोड पर बीरेंद्र राजपूत के घर के सामने नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। लगातार पानी बहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

रामनगर तिराहे के आगे शराब के ठेके के पास करीब एक वर्ष से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है। जलापूर्ति के दौरान पानी बहकर नाली में चला जाता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने गड्ढों में गिट्टी और तारकोल डालकर मरम्मत की, लेकिन लीकेज ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक कुमार और राधेश्याम ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने, पाइपलाइन का लीकेज ठीक करने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed