फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी : छह महीने से हंसारी-बिजौली के बीच सड़क निर्माण ठप, यातायात में हो रही परेशानी

झांसी : छह महीने से हंसारी-बिजौली के बीच सड़क निर्माण ठप, यातायात में हो रही परेशानी

Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
सार

जेल चौराहा से हंसारी होते हुए बिजौली के बीच बनने वाली सड़क स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। अभी हंसारी से बिजौली के बीच सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सड़क अधूरी होने की वजह से यहां अकसर ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कई बार इसकी शिकायत अफसरों से की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
झांसी : छह महीने से हंसारी-बिजौली के बीच सड़क निर्माण ठप, यातायात में हो रही परेशानी
सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जेल चौराहा से हंसारी होते हुए बिजौली के बीच बनने वाली सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन गई है। अभी हंसारी से बिजौली के बीच सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से काम ठप है। निर्माण सामग्री पूरी सड़क पर बिखरी पड़ी है। इससे न सिर्फ आने-जाने में परेशानी होती है बल्कि यहां दुर्घटना की भी आशंका हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन


दुर्घटनाएं भी हो रही हैं
पिछले करीब डेढ़ साल पहले इस सड़क का निर्माण आरंभ हुआ। कई भागों में सड़क का निर्माण पूरा हो गया लेकिन, हंसारी से बिजौली के बीच करीब एक किलोमीटर के बीच सड़क निर्माण अटक गया। होली के बाद यहां दोबारा काम शुरू नहीं हुआ जबकि सड़क पर ही गिट्टी समेत अन्य निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। इस वजह से आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान हुई खुदाई से मिट्टी नालों में भर दी गई। इस वजह से बारिश का पानी भी घरों में घुस गया। सड़क अधूरी होने की वजह से यहां अकसर ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


शिकायत की कोई सुनवाई नहीं
कई बार इसकी शिकायत अफसरों से की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। काम पूरा न होने से गिट्टी सड़क पर पड़ी रहती है। इस वजह से पूरी दुकानदारी खराब हो गई। मिट्टी सड़क पर बिखरी हुई है। इस वजह से अकसर वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। कई राहगीर चुटहिल हो चुके। कई वाहन सवार इस वजह से गंभीर रूप से घायल हो चुके। सड़क की मिट्टी निकालकर नाले में डाल दी। इस वजह से नाला चोक हो गया। अबकी बार बारिश में पानी इस वजह से लोगों के घरों में घुस आया जिससे लोगों का काफी नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में पानी रास्ते में ही भर जाता है। इससे निकलने में काफी परेशानी होती है। आसपास की महिलाओं एवं बच्चों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। सड़क पर प्रकाश का भी कोई इंतजाम नहीं है। इससे आसपास के लोगों को भी काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। बलवीर सिंह यादव ,रोहित,कृष्णकांत चौधरी ,रामू भाष्कर,संजय आंबेडकर, पूर्व पार्षद.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed