फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road between malgodown and nagra in bad condition

मालगोदाम से नगरा के बीच गढ्ढों वाली सड़क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
road between malgodown and nagra in bad condition
मालगोदाम से नगरा के बीच गढ्ढों वाली सड़क कई वर्ष से नहीं कराई गई पैचिंग झांसी। सीपरी बाजार से मालगोदाम होते हुए नगरा की ओर जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। जिससे इसकी पहचान ही गढ्ढों वाली सड़क के तौर पर बन गई। स्ट्रीट लाइट भी रात में नहीं जलती। इस वजह से यहां काफी दुर्घटनाएं भी होती हैं। नगरा की ओर जाने का यह मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से रोजाना हजारों लोग नगरा, खातीबाबा, रेलवे कॉलोनी, रेलवे वर्कशॉप, माल गोदाम आदि इलाकों की ओर जाते हैं लेकिन, कई वर्षो से इसकी मरम्मत ही नहीं कराई गई। सड़क काफी खराब हो गई है। जगह बड़े-बड़े गढ्ढे हो चुके। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब पांच साल पहले मामूली मरम्मत कराई गई। उसके बाद पैचिंग तक नहीं हुई। सड़क के बीचों-बीच करीब दो सौ मीटर सड़क ही पूरी तरह गायब हो गई। जगह-जगह गिट्टियां निकलकर फैल गई हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से अकसर राहगीर फिसलकर चुटहिल भी हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जगह-जगह गढ्ढे होने से बारिश के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है। राहगीरों का निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। सवारी गाड़ियां भी हिचकोले खाते हुए गुजरती है। लोगों का कहना है कई बार नगर निगम की हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन इसकी पैचिंग तक नहीं कराई गई। - रोजाना हजारों सवारी गाड़ियां इधर से गुजरती हैं। गढ्ढों की वजह से उनके पलटने का भी अंदेशा रहता है। दीपू बारिश के समय मुश्किल बढ़ जाती है। कीचड़ की वजह से फिसलन पैदा हो जाती है। तमाम राहगीर रोजाना फिसलकर गिरते हैं। सुनील कुमार बारिश के दिनों में समस्या काफी बढ़ जाती है। गढ्ढे में पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। शिवा रात में अकसर यहां दुर्घटना होती है। सड़क जल्द बनवाए जाने की जरूरत है राहुल सड़क की मरम्मत काफी समय से नहीं कराई गई। गिट्टी सड़क पर ही फैली रहती है। इससे वाहन सवार अकसर फिसल जाते हैं। शिवम सड़क पर लाइट का भी इंतजाम नहीं है। रात में इधर से जाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। रवि वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed