{"_id":"5fe0f3748ebc3e3d527c7ad2","slug":"road-and-nali-prepairing-corruption-jhansi-news-jhs184089130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नाला बनाने में हुआ घालमेल, जांच में खुलेगी पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नाला बनाने में हुआ घालमेल, जांच में खुलेगी पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में विकास कार्यों के नाम पर हो रहे घालमेल की शिकायतों पर नगर आयुक्त ने सख्ती की है। पार्षद और जनता की शिकायतों पर नाला और सड़क निर्माण कार्य को लेकर टीएसी (त्रिस्तरीय) जांच की संस्तुति की है। जांच के बाद सड़क और नाला निर्माण में हुए घालमेल की पोल खुलेगी। नगर आयुक्त के तेवरों को लेकर निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप है।
महानगर में सड़क और नाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। पिछले दिनों दतिया गेट बाहर स्थित नाला निर्माण कार्य के दौरान ठेेेकेदार ने जेसीबी से खुदाई की थी। इस दौरान क्षेत्र के तमाम लोगों की पानी की पाइपलाइन टूटने से जल संकट गहरा गया था। मामले की शिकायत महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय तक पहुंची। उन्होंने टीम भेजकर जांच कराई। इसमें नाला निर्माण में कई जगहों पर खामियां पाई गईं। मामले को लेकर अब नगर आयुक्त ने टीएसी जांच कराने की संस्तुति की है। साथ ही लक्ष्मीगेट बाहर से लेकर रिसाला चुंगी को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर पार्षद प्रियंका साहू की शिकायत पर नगर आयुक्त ने टीएसी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक रिसाला चुंगी से लक्ष्मीगेट बाहर मार्ग की टीएसी जांच पहले भी हो चुकी है। अब नगर आयुक्त ने दोबारा जांच कराने के लिए कहा है। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि सड़क और नाला निर्माण कार्य में खामियों की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसे लेकर नगर आयुक्त ने टीएसी जांच की संस्तुति की है। जांच टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा।